फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी हफ्ते घोषित होने लगेंगे परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी हफ्ते घोषित होने लगेंगे परिणाम
विज्ञापन

गोरखपुर। बीएड प्रवेश की काउंसिलिंग को देखते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षाफल घोषित करने में जुट गया है। सप्ताह भर में परीक्षाफल घोषित होने शुरू हो जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने सभी महाविद्यालयों को शासन के निर्देश का हवाला देकर नामिनल रोल, एमआईएस शुल्क चालान तथा परीक्षा फॉर्म परीक्षा कार्यालय में शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया है।
स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक अक्तूबर को समाप्त हो चुकी हैं। अब तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड -2020 की उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग भी 18 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए शासन ने सभी विश्वविद्यालयों को इसके पहले ही परीक्षाफल घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि स्नातक अंतिम वर्ष का नामिनल रोल, एमआईएस शुल्क चालान तथा परीक्षा फॉर्म परीक्षा सामान्य के अनुभाग में शीघ्र जमा करा दें। इसके अभाव में परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें