फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राकेश कन्नौजिया के शानदार प्रदर्शन से एनईआर फाइनल में

Fri, 24 Nov 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला गया सेमीफाइनल मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित माही क्रिकेट प्रतियोगता-2023 में एनई रेलवे ने राकेश कन्नौजिया के दोहरे प्रदर्शन के दम पर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मैच में एनईआर ने पठान क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया।
सेमीफाइनल मैच में एनईआर के कप्तान अन्नू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पठान एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उसकी तरफ से सचिन पटेल ने सर्वाधिक नाबाद 60 रन, तरुण कुमार ने 22 और शशिकेश ने 12 रनों का योगदान दिया। एनईआर की ओर से राकेश कन्नौजिया और मंजीत चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिए। रंजीत यादव, राम आशीष व अंकित यादव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनईआर की टीम ने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। रेलवे की ओर से अंकित यादव ने नाबाद 40 रन, राकेश कन्नौजिया ने नाबाद 33, राम आशीष ने 23 व अखिलेश यादव ने 26 रन बनाए। पठान एकेडमी की ओर से हिमांशु ने दो, राहुल कुमार, सचिव व तरुण कुमार ने एक-एक विकेट लिया। एनईआर के राकेश को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें