फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लेटफॉर्म नौ के पास वाहनों के लिए लगाएं बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन



गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने सोमवार को गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। सभी प्लेटफॉर्म पर वाटर बूथ बढ़ाने और प्लेटफॉर्म संख्या-9 के पूर्वी एवं पश्चिमी छोर पर वाहनों के प्रवेश के लिए लगे बैरिकेडिंग को प्लेटफॉर्म के निकट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर गए। वहां प्रवेश द्वार के समीप रिक्त स्थान को समतल कर पौधारोपण करके व उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित करने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने बड़े पेड़ों को रंग कर सौंदर्यीकरण करने का सुझाव दिया। यात्री सुविधाओं- कैब-वे, पार्किंग स्थल, पेय जल तथा पे एंड यूज प्रसाधन का अवलोकन किया। उन्होंने टॉयलेट की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने का कहा। अधिकारियों से कहा कि रेलकर्मियों के वाहनों के पार्किंग के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल में शेड लगाएं। इस अवसर पर लखनऊ के डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम, परिचालन नीतू, मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें