फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से अपने वतन लौट रहे नेपाली युवक की सरहद पर हुई मौत

Sun, 13 Sep 2020 06:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल वापसी के लिए महाराष्ट्र से चल कर सोनौली पहुंचे एक नेपाली नागरिक की बस से उतरते ही मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस नेपाल पुलिस की मद्द से उसके परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


रविवार की शाम 30 नेपाली नागरिकों का एक दल महाराष्ट्र से बस रिजर्व कर नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचा। बस सोनौली के एक पार्किंग में रूकी। उसी समय एक युवक बस से नीचे उतरा और रिक्शे से नेपाल जाने की तैयारी करने लगा। उसी समय वह एकाएक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे उठाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठ सका।

चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान तिलक बहादुर कार्की निवासी कृष्णा गांव पालिका वार्ड नंबर 2 जिला गुलमी नेपाल के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के सहयोग से युवक के परिजनों को सूचित किया गया है। कोरोना को देखते हुए डॉक्टरों को सूचित किया गया है। उनकी देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें