फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख किलो 'रक्त चंदन' भारत को वापस करेगा नेपाल, तस्करी और चीन से जुड़ा है कनेक्शन

Sat, 18 Jan 2020 01:19 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल सरकार पौने दो लाख किलोग्राम रक्त चंदन भारत को वापस करेगा। नेपाल मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। नेपाल राष्ट्र मंत्रालय के द्वारा रक्त चंदन संबंधित भारतीय अधिकारी के सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि पिछले पांच साल के दौरान भारत से तस्करी कर नेपाल लाए गए रक्त चंदन नेपाल पुलिस बरामद किया था।

विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र मंत्रालय सचिव एस सापकोटा ने बताया कि ‘साइटिस संधी और संकटापन्ना वन्य जंतु तथा वनस्पति अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियंत्रण कानून के तहत यह लकड़ी भारत को वापस की जाएगी। जिसके लिए मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दे दिया है।

दरअसल, तस्कर रक्त चंदन कर्नाटक के जंगलों से नेपाल के रास्ते चीन में पहुंचाते रहे हैं। चीन में इसका प्रयोग दवा और पूजा के कार्य में किया जाता है। कुछ समय इसकी तस्करी रोकने के लिए भारत सरकार ने नेपाल सरकार को पत्र लिखा था। भारत सरकार के आग्रह पर इसकी तस्करी रोकने में नेपाल प्रशासन ने नेपाल के अंदर अंकुश लगाया और भारी मात्रा मे रक्त चंदन बरामद किया था।
विज्ञापन


अब नेपाल इसे भारत को वापस कर रहा है। हाल ही में सोनौली सीमा से तीन बार सब्जी की गाड़ियों में रक्त चंदन बरामद हुआ था। नेपाल पुलिस ने काठमांडू के खाशा बार्डर पर रक्त चंदन की सिल्ली को बरामद पहले किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें