फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क रोड पर समस्या से निजात जल्द, सिटी मॉल के सामने एक एकड़ में बनेगी पार्किंग

Sat, 18 Jan 2020 08:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्क रोड पर पार्किंग की समस्या से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद जगी है। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा सिटी मॉल के सामने खाली कराई गई एक एकड़ नजूल की जमीन को पार्किंग के तौर पर विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। साथ ही पार्किंग निर्माण के निर्माण के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) से भी संपर्क साधा है। प्राधिकरण के मुताबिक आईओसी ने सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से निर्माण कराने की रजामंदी भी दे दी है। हालांकि पार्किंग का संचालन जीडीए ही करेगा।

पिछले कुछ वर्षों में पार्क रोड पर मॉल, होटल समेत कई नई व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाने से वहां ट्रैफिक लोड भी बढ़ गया है। पार्किंग का समुचित विकल्प नहीं होने की वजह से लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे जाम लग जाता है। इस मार्ग पर बड़ी पार्किंग सिर्फ सिटी मॉल के पास है लेकिन वहां मॉल आने-जाने वालों के ही वाहन से जगह नहीं बचती।
विज्ञापन


थोड़ी दूरी पर जीडीए टॉवर भी है मगर उसकी हालत खराब होने से गाड़ियां नहीं खड़ी हो पाती। ऐसे में जिला प्रशासन और जीडीए ने नजूल की इस जमीन पर पार्किंग बनाने का निर्णय किया है। जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि पार्किंग के लिए डीएम और आईओसी के अफसरों से प्राधिकरण संपर्क में है। सिटी मॉल के सामने नजूल की जमीन पर पार्किंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें