K.P. Sharma Oli
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का बुधवार स्थानीय 'त्रिवि शिक्षण अस्पताल' में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। नेपाल के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन सहित विशेषज्ञ की टीम द्वारा किए जाने वाली गुर्दा प्रत्यारोपण में भारतीय चिकित्सक भी सहयोग करेंगे।
सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी(नेकपा) के प्रवत्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने अमर उजाला से बताया कि प्रधानमंत्री ओली का बुधवार त्रिवि शिक्षण अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अस्पताल में ट्रांसप्लांट के सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ओली ट्रांसप्लांट के लिए सोमवार को अस्पताल मे भर्ती हुए हैं।
अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रेमराज खडका के अनुसार प्रधानमंत्री को खास ‘एनएक्स–2’, के 601 बेड नंबर बेड पर रखा जाएगा। ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. प्रेमराज ज्ञवाली के नेतृत्व में शिक्षण अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रधानमंत्री ओली का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा।
डॉ. ज्ञवाली ने अमर उजाला से कहा कि संभवत: बुधवार को ट्रांसप्लांट होने के बाद सब कुछ अच्छा रहा तो एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री ओली को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 13 साल पहले भारत के अपोलो अस्पताल में उनका पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट कराया था, जो फिलहाल 4 महीना से काम करना वंद कर दिया था।
नेपाल मेडिकल काउंसिल सूत्रो के अनुसार भारतीय किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.अनंत कुमार ने सोमवार अस्थायी प्रत्यारोपण करने के लिए अनुमति लेने का आवेदन दिया है। डॉ अनंत कुमार ने ही पहली बार भी ओली की किडनी को ट्रांसप्लांट किया था।
प्रधानमंत्री के रिश्ते में भांजी समीक्षा संग्रौला (ज्ञवाली) इस बार गुर्दा दान कर रही हैं। ज्ञवाली सोमवार शिक्षण अस्पताल मे भर्ती हो गई हैं। इससे पहले रिश्ते में उनकी बहु अंजना घिमिरे ने गुर्दा दान किया था। नेपाल के काठमाडू स्थित शिक्षण अस्पताल में 12 साल के अंदर लगभग 600 से अघिक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है।