फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन से सोनौली काठमांडू मार्ग बंद, बह गए कई मकान और वाहन

Tue, 15 Sep 2020 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण सोनौली से काठमांडू मार्ग बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल के चितवन जिले के मुगलिंग में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन के कारण सोनौली से काठमांडू मार्ग बंद हो गया है। भारतीय एवं नेपाली ट्रक रास्ते में फंस गए हैं। भूस्खलन के कारण आठ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि लगातार बारिश के साथ बीती रात आए भूस्खलन से चितवन में इचाकामना ग्राम पंचायत के पंचकोइलो बाजार में आठ घरों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को चितवन जिले के मुगलिंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

भूस्खलन की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें, एक मैजिक और एक बोलेरो भी बह गईं। स्थानीय नागरिक चित्रा बहादुर गुरुंग ने कहा कि वार्ड नंबर 6 के नेशनल बेसिक स्कूल के शौचालय को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं आठ परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
विज्ञापन


पंचकिलो बाजार नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर है। नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिला पुलिस कार्यालय चितवन पुलिस डीएसपी हेमराज पंथ ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई मकान और वाहन बह गए हैं। कई लोगों को मामूली चोट लगी हैं। सड़क को संचालित करने में समय लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें