फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: लॉकडाउन में नेपाल सरकार ने खोले 13 मार्ग, सरहद पर फंसे लोगों को आवागमन की छूट

Wed, 12 May 2021 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।

सार

कोरोना संक्रमण के कारण भारत के साथ नेपाल में भी लॉकडाउन। बॉर्डर पर चहल-पहल की जगह पसरा है सन्नाटा।
विज्ञापन
भारत-नेपाल बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच नेपाल ने दोनों देशों (भारत-नेपाल) के नागरिकों को घर वापसी के लिए 13 मार्ग खोल दिया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भारत के साथ नेपाल में भी लॉकडाउन हो गया है। इस कारण दोनों देशों के सरहद के दोनों ओर काफी संख्या में ऐसे लोग फंसे हुए हैं, जो अपने घर नहीं जा पा रहे थे। बॉर्डर के 13 नाकों पर पर लोगों को सतर्कतापूर्वक आने-जाने की छूट दी गई है। यह जानकारी विदेशमंत्री प्रदीप ज्ञावाली ने ट्वीट के जरिए दी है। 
विज्ञापन


इस समय नेपाल में 58 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन और 11 जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। पूर्ण लॉकडाउन किए जाने से अंतरराष्ट्रीय सीमा नाका भी बंद किया गया था, सीसीएमसी सिफारिश और मंत्रिपरिषद के निर्णय के बाद ये सीमाएं नाका खुले रहेंगे। 

अनुमति वाले 13 स्थलमार्ग  
कपिलवस्तु जिले की कृष्णानगर, बढ़नी, रुपनदेही जिले के बेलहिया, सोनौली  झूलाघाट-दार्चुला, झूलाघाट-बैतडी, गड्ढा चौकी-कंचनपुर, गौरीफंटा-कैलाली, जमुनहा-बाँके, बीरगंज-परसा, गौर-रौतहट, वीरतामोड-धनुषा, जोगबनी-मोरंग, काकड़ भिट्ठा-झापा, पशुपतिनगर-इलाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें