फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी नहीं देने पर नाराज पड़ोसी उलझे, मकान मालिक ने समझाया तो मार दी गोली

Sat, 27 Jun 2020 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

  • किराएदार को बचाने गए मकान मालिक को मनबढ़ों ने मारी गोली
  • कोतवाली इलाके हुमायूंपुर दक्षिणी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना
  • परिवार के लोगों ने मोहल्ले के नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली इलाके के हुमायूंपुर दक्षिणी में किराएदार को पीट रहे मनबढ़ों ने उसे बचाने पहुंचे मकान मालिक बृजेश यादव को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने मोहल्ले के रहने वाले नौ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोली से घायल मकान मालिक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, किराना की दुकान पर काम करने वाले सगे भाई कुलदीप शर्मा और कुंदन, हुमायूंपुर निवासी बृजेश यादव के मकान में किराएदार हैं। गुरुवार की देर रात कुलदीप के कमरे पर मोहल्ले के रहने वाले झब्बू, विक्की और अभिषेक पहुंचे और उनसे रोटी मांगने लगे। रोटी न मिलने पर उसे पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों के शोर मचाने पर बृजेश कमरे से बाहर निकले और बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि अभिषेक के बुलाने पर पड़ोस में रहने वाले भूनेश यादव अपने बेटे जीतू, भोला, गुड्डू, झिन्नू और मक्खन के साथ पहुंच गए। डंडे और बेल्ट से इन लोगों ने कुलदीप और कुंदन के साथ ही बृजेश को पीट दिया। बृजेश के विरोध करने पर अभिषेक ने तमंचा से उनके गले में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।
 
उधर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चार नामजद आरोपितों हुमायूपुर दक्षिणी निवासी गणेश उर्फ झब्बू, भूनेश यादव, धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू यादव और अभिषेक उर्फ झब्बू को गंगेज चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि मामूली विवाद में मकान मालिक को गोली मारी गई है। बृजेश के पिता मिथिलेश की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें