फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने एमजी राइजिंग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी-डिवीजन) के लीग मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने एमजी राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमजी राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद कमजोर रही। टीम के बल्लेबाज नीना थापा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 20.4 ओवर में 73 रनों के स्कोर पर सिमट गई।
एमजी की ओर से नमन राज ने 8, विराट राय कौशिक ने 16, आदित्य चौरसिया ने 13 और मोहम्मद आतिफ ने 16 रनों की पारी खेली। नीना थापा की तरफ से आरुष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा की टीम ने सिर्फ 7.2 ओवर में बिना विकेट खोए 74 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए आरुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें