फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को मारा... मासूम बच्चों का भी मार डाला, नहीं कांपे हाथ, मौत होने तक चाकू ले खड़ी रही; नीलम को मिली सजा

Fri, 01 Nov 2024 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके में पति और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या करने वाली नीलम को आजीवन कारावास सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहजनवां में 26 फरवरी 2023 में वारदात हुई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के सहबाजगंज में पति और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पत्नी नीलम को अपर सत्र न्यायाधीश अवनीश कुमार राय ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक साल आठ माह पहले हुई इस जघन्य वारदात की दोषी नीलम पर कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी, 2023 की रात करीब 1:30 बजे नीलम ने अपने पति अवधेश गुप्ता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सौतेले बेटे आर्यन (07) और आरव (06) को भी गर्दन रेतकर मार डाला। शोर सुनकर अवधेश की मां, छोटे बेटे सोनू के साथ वहां पहुंचीं। अवधेश जमीन पर गिरा पड़ा था और उसका गला कटा था। दोनों बच्चे बिस्तर पर थे, उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। 

बगल में नीलम गुप्ता चाकू लेकर खड़ी थी। अवधेश की पहली पत्नी रेनू की मौत के बाद उसने दूसरी शादी नीलम से की थी। घरवालों का आरोप था कि पहले ही दिन से नीलम जायदाद हथियाना चाहती थी। इसको लेकर हमेशा उसका अवधेश से झगड़ा भी होता था।
विज्ञापन

 

नहीं कांपे हाथ, मौत होने तक चाकू लेकर खड़ी रही
साल 2023 में तिहरे हत्याकांड से सहजनवां इलाका दहल गया था। पति को मारने के बाद दो मासूम बच्चों का गला रेतकर भी हत्या की दोषी नीलम के हाथ जरा भी नहीं कांपे, वह चाकू लेकर वहीं खड़ी रही। सहजनवां के सहबाजगंज वासी हैरान थे कि अकेली महिला आखिर कैसे इस तरह निर्मम हत्या कर सकती है। पुलिस ने भी नीलम के मोबाइल की जांच की, लेकिन इस घटना में कोई और लिप्त नहीं पाया गया।

 

एक तरफ हत्या के बाद अवधेश के परिजन आरोप लगाते रहे कि नीलम ने जायदाद के लिए पति और सौतेले बेटों की हत्या की है। वहीं नीलम का कहना था कि मेरी 12 साल की बेटी पर पति बुरी नजर रखता था। परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछा कि बच्चों की हत्या आखिर क्यों की तो इसका नीलम के पास कोई जवाब नहीं था।

दोनों ने की थी दूसरी शादी
जानकारी के मुताबिक, सहबाजगंज निवासी अवधेश गुप्ता घर के पास चाट का ठेला लगाता था। इसकी पहली पत्नी रेनू की वर्ष 2019 में कैंसर से मौत हो गई। वर्ष 2020 में अवधेश ने संतकबीरनगर के धनघटा के मझगांवा की नीलम से दूसरी शादी की। नीलम के भी पहले पति की वर्ष 2012 में कैंपियरगंज सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नीलम की एक बेटी थी और अवधेश के दो बेटे आर्यन और आरव थे। शादी के बाद सभी साथ रहने लगे। शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

बेटी ने खोला था हत्या का राज
26 फरवरी को अवधेश और दो बच्चों की हत्या का आरोप परिजन नीलम पर लगा रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने भी कई लोगों से पूछताछ की। सभी नीलम का ही नाम ले रहे थे। लेकिन अकेले नीलम मार सकती है, ये पुलिस को भी विश्वास नहीं हो रहा था। तब पुलिस ने नीलम की बेटी से पूछताछ की। नीलम ने बताया कि मैं भी उसी कमरे में सोई थी। मेरे सामने मां ने पिता को चाकू और डंडे से मारा इसके बाद भाईयों की गर्दन रेत दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें