फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबरें: पूर्वोत्तर रेलवे में 5196 पदों पर होगी भर्ती, गोरखपुर को मिलेंगे 600 और शिक्षक

Wed, 25 Nov 2020 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
रेलवे में ग्रुप 'सी' व ग्रुप 'डी' में तीन वर्गों में भर्ती के लिए 15 दिसंबर से होने वाली कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 5196 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं जून 2021 तक चलेंगी। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है। कम संख्या में ही परीक्षार्थियों को बुलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को सहयोग करने व संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे में ग्रुप 'सी' के 1279 और ग्रुप 'डी' में 3917 के पद पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें गार्ड, क्लर्क, ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन आदि के पद शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में ऑनलाइन परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड करेगा। कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
 
देश भर में 2.4 करोड़ अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड पर होगी। ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के (लेबल वन, नान टेक्निकल और लिपिकीय संवर्ग) 1.4 लाख पदों पर तैनाती के लिए भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोन में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 2.4 करोड़ अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


दिसंबर पहले सप्ताह से डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र
देश भर से आए आवेदन फॉर्म की छंटनी पूरी कर ली गई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने लगेंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जोनल स्तर पर ही की जाएगी। जहां रेलवे प्रशासन की मौजूदगी में अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
Trending Videos

गोरखपुर को मिलेंगे 600 और शिक्षक
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की कवायद को एक बार फिर बल मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कट ऑफ मॉक्स को लेकर उत्पन्न हुई ऊहापोह की स्थिति पर विराम लगा दिया गया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में सफल विद्यार्थियों को दिसंबर में काउंसिलिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का एलान कर दिया है। इस प्रक्रिया से गोरखपुर को 600 और शिक्षक मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

पहले चरण में हुई 31277 पदों पर नियुक्ति के क्रम में गोरखपुर को 599 पद आवंटित हुए थे। इनमें से 517 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। शेष अभ्यर्थियों ने या तो कांउसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया या उनके दस्तावेजों को लेकर शासन स्तर से मार्गदर्शन मांगा गया है।

इसी दरमियान 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में रिक्त पड़े 36590 पदों पर नियुक्ति को कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद से गोरखपुर को 600 और शिक्षक मिलने की राह आसान हो गई है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष काउंसिलिंग प्रक्रिया पर लगाई गई रोक दौरान 1200 अभ्यर्थी गोरखपुर जिले को आवंटित हुए थे। इसके मुताबिक अभी 600 और शिक्षक गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

रिक्त पदों पर काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से शासन स्तर से सफल अभ्यर्थियों को दिसंबर में नियुक्ति पत्र देने का एलान करने के बाद से तैयारी शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार वर्मा ने इस बाबत आदेश जारी कर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तर पर 2-4 दिसंबर के बीच काउंसिलिंग कराने का निर्देश दिया है। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए अलग से तिथि का एलान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें