फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में असीम ऊर्जा का संचार करता है एनसीसी: ब्रिगेडियर राजपुरोहित

Tue, 21 Jan 2020 08:54 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज में सम्मानित एनसीसी कैडेट्स के साथ ब्रिगेडियर जेएस राजपुरोहित व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानव जीवन में युवावस्था विकास और निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। युवावस्था भावी जीवन के लिए आधारशिला तैयार करती है। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में असीम ऊर्जा का संचार करता है। ये बातें एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जेएस राजपुरोहित ने कहीं। वह बतौर मुख्य अतिथि चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में सकारात्मक सोच, दृष्टिकोण, साहस एवं आत्मविश्वास बढ़ाता है। विशिष्ट अतिथि 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के एडम आफिसर मेजर श्रीप्रिया ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा वर्ग के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रबंधक डॉ. राकेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में नेतृत्व का विकास कर योग्य नागरिक तैयार कर रहा है। इस अवसर पर वर्ष भर में कैडेट्स की उपलब्धियों के लिये उनको सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में भाग लेने के लिए खुशबू साहनी, थल सैनिक कैंप दिल्ली में प्रतिभाग करने के लिए अचिंता, सुष्मिता, नम्रता, इंटर ग्रुप कंप्टीशन ग्रेटर नोएडा में गोरखपुर को प्रथम स्थान दिलाने पर नाजिया, प्रियदर्शिनी, मनीषा को  पुरस्कृत किया गया। कैडेट्स ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें