फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनसीसी कैडेट शुभम का एनडीए में चयन

Sun, 08 Nov 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44-यूपी बटालियन में एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेट हैं शुभम
विज्ञापन



गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत 44 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रथम वर्ष के कैडेट शुभम गुप्ता का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हुआ है। दूसरे प्रयास में शुभम ने 4-एएफएसबी (एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड), वाराणसी से अनुशंसित होकर ऑल इंडिया रैंक 354 हासिल की। उनका चयन एनडीए-157 कोर्स के लिए हुआ है।

शुभम गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, एयर फोर्स स्टेशन, गोरखपुर से की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई सीकर (राजस्थान) से पूरी की। उनके पिता दीपचंद गुप्ता भारतीय सेना की 298 फील्ड रेजिमेंट से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन


शुभम की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के दौरान पहली बार एनडीए-156 की परीक्षा दी थी, लेकिन 1-एएफएसबी, देहरादून में वह कॉन्फ्रेंस आउट हो गए। निराश होने के बजाय उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी जारी रखी। इसी का नतीजा रहा कि दूसरे प्रयास में एनडीए-157 के लिए उनका चयन हुआ।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शुभम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के विकास की प्रेरणा देगी। इसके साथ ही एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मेजर प्रो. डीएन मौर्या और लेफ्टिनेंट अनुपम सिंह ने भी शुभम और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें