गोरखपुर। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार विशेष ट्रेन 11 और 18 नवंबर को गोरखपुर से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 13 और 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।