फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशाद हत्याकांड : बार-बार पुलिस को चकमा दे रहा तीसरा आराेपी हिमांशु

Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमी व उसके साथी के साथ पत्नी ने की थी पति की हत्या
विज्ञापन


- हत्या के आरोप में पत्नी रजिया और प्रेमी रोमान जेल में हैं बंद
मईल। क्षेत्र के भटौली गांव में दो सप्ताह पहले हुए नौशाद हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी हिमांशु पुलिस को बार-बार चकमा दे रहा है। हत्या में शामिल रोमान के गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के बाद पुलिस उसके साथी हिमांशु के गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले हिमांशु पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भटौली गांव निवासी नौशाद हत्या के 10 दिन पहले विदेश से कमा कर अपने घर आया था। उसकी पत्नी रजिया को गांव के ही अपने भांजे रोमान से प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। नौशाद अपने पत्नी व भांजे को शक की निगाह से देख रहा था। सूत्रों के अनुसार, इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। पति को प्रेम-प्रसंग में बांध बना देख उसकी पत्नी रजिया में अपने भांजा प्रेमी रोमान व उसके साथी हिमांशु के साथ ठिकाने लगाने के लिए 19 अप्रैल को सोते समय रात में ही हत्या कर उनके शव को ट्राली बैग में रखकर ठिकाने लगाने के लिए बोलेरो से 55 किलोमीटर दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में सुनसान जगह पर फेंक दिया था। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची तरकुलवा पुलिस में छानबीन का हत्या का राज जांच में तुरंत ही बाद खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी पत्नी रजिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने हत्या का सारा राज ही खोल दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल उसकी पत्नी रजिया को 12 घंटे के अंदर ही जेल भेज दिया। उसके प्रेमी भांजा रोमन को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं हत्या में शामिल रोमान का साथी हिमांशु अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने रोमान के पूछताछ के बाद पुलिस बिहार में कई जगहों पर छापा मार चुकी है। हिमांशु का मोबाइल हत्या के बाद से ही बंद है। उसका लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ के आधार पर कई जगह पर पुलिस छापा मारी कर चुकी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि जल्द ही हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें