फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 10 मीटर चौड़ी होगी नौसड़-खजनी सड़क, खर्च होंगे 44 करोड़ रुपये

Sat, 10 Jul 2021 09:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

22.7 किमी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 44 करोड़ रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के नौसड़-खजनी मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर सड़क को 10 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। 22.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जुलाई को इस सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया था। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर-खजनी मार्ग अब तक यह सड़क टू लेन थी। इस पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए इसको फोरलेन करने की मांग होती रही है। अधिक वाहनों के चलने से इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया। इसे नौसड़ से लेकर हरनही के आगे तक चौड़ा किया जाएगा

लोक निर्माण प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 22.7 किलोमीटर सड़क जो नौसड़ से हरनही के आगे तक जाएगी। टू लेन विद पेव्ड शोल्डर बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका टेंडर कर दिया गया है। अभी टेंडर ओपेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें