फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायन-देवरिया बाईपास रोड: 6 माह झेलिए धूल का गुबार...फिर खत्म हो जाएगा फर्राटा से चलने का इंतजार

Tue, 10 Oct 2023 02:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करा लिया जाएगा। तेजी के साथ काम कराया जा रहा है। काम करा रहे फर्म को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
नौकायन देवरिया बाईपास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नौकायन से लेकर देवरिया बाईपास रोड को जोड़ने वाले फोरलेन के निर्माण कार्य की रफ्तार थम गई है। करीब दो किमी लंबाई में फोरलेन को मार्च 2024 तब बना लेना है। सड़क के दोनों किनारे गिट्टी बिछा दी गई है, नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाना कुछ दूर तक बाकी है। ऐसे में तय अवधि में काम के पूरा होने में संशय है। इस रोड के बन जाने से पैडलेगंज से लेकर सर्किट हाउस होते हुए देवरिया बाईपास तिराहा तक लोग फर्राटा भर सकेंगे, लेकिन अभी पांच-छह महीने लोगों को धूल का गुबार झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन


नौकायन से रेल विहार कॉलोनी और बौद्ध संग्रहालय के बीच से गुजरने वाली सड़क देवरिया बाईपास रोड पर जाकर मिलती है। नौकायन से लेकर देवरिया बाईपास तक 37 करोड़ रुपये के बजट से 2.175 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका काम कराया जा रहा है।

मार्च 2024 तक इसे पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसे दो चरण में कराया जाएगा। पहले चरण में चिड़ियाघर से नौकायन तक 1350 मीटर व दूसरे चरण में वाणिज्य कर कार्यालय से नौकायन तक 825 मीटर फोरलेन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तेज शोर से बढ़ रही बेचैनी: मोहल्लों में बैनर लगा बोले शहरवासी, 'डीजे का शोर अब और बर्दाश्त नहीं'

सोमवार दोपहर 02:18 बजे वसुंधरा कुंज अपार्टमेंट के सामने सड़क के दोनों ओर चौड़ी हुई सड़क के किनारे गिट्टी पसरी नजर आई। यहां वाहनों के गुजरने से धूल उड़ने पर लोग परेशान हो रहे थे। बौद्ध संग्रहालय के सामने रेल विहार कॉलोनी है। इसमें रहने वाले अनूप कुमार ने बताया कि करीब एक माह से सड़क काम ठप है।

इस रोड पर कुसुमावती देवी के मकान के सामने वाटर बॉडी में फोरलेन पुल बनाने का काम चल रहा है। वाटर बॉडी के हिस्से में पिलर की ढलाई करके छोड़ दिया गया है। इस रोड पर आगे-जाने पर सुदामा और आलम गार्डर के लिए सरिया बांधते मिले। दोनों ने बताया कि गार्डर बनाकर इसे पुल में स्थापित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं... हादसे के हैं जिम्मेदार तो बनेंगे यातायात अपराधी

यहां से गुजर रहे बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी अशोक ने बताया कि 15 दिनों से अधिक समय हो गया। लेकिन काम ठप है। बरसात के बाद काम में तेजी आने की उम्मीद जगी थी। वाणिज्य कर कार्यालय से लेकर नौकायन के बीच में भी सड़क का काम ठप है। यहां दोनों ओर नाला बनाया जा रहा है। मिट्टी खोदने से आसपास रहने वालों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोग बोले
सड़क बन जाए तो सबसे ज्यादा फायदा हम लोगों का मिलेगा। 20 दिन से अधिक का समय गुजर गया है। सड़क का कोई काम नहीं हो रहा है। बौद्ध संग्रहालय के सामने नाला बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई चल रही है।- अनूप कुमार, रेल विहार कॉलोनी।

सड़क बन जाने से यहां से आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। पैडलेगंज से लेकर देवरिया बाईपास तक आवागमन में आसानी हो जाएगी। शहर के लोगों के लिए नया रास्ता मिल जाएगा।- आशीष कुमार, राहगीर

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र में शामिल होंगे तीन और गांव, नवरात्र में होगी रजिस्ट्री


वाणिज्य कर भवन से लेकर नौकायन मोड़ तक और आगे जाकर देवरिया बाईपास रोड तक काम चल रहा है। इससे धूल उड़ रही है। राहगीरों के अलावा स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।- सुनील दुबे, कारोबारी

इस क्षेत्र में सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। काम पूरा होने पर लोगों को आसानी हो जाएगी। लेकिन जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक हम लोगों को परेशानी होगी। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा कराना चाहिए। - अरुण कुमार उपाध्याय, बुद्ध विहार पार्ट सी

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करा लिया जाएगा। तेजी के साथ काम कराया जा रहा है। काम करा रहे फर्म को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि दिसंबर तक इस सड़क का काम खत्म हो जाए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें