-राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित राणी सती दादी मंदिर में आयोजित हुआ उत्सव
गोरखपुर। नारायणी जन्म लियो आज, बधाई सारे भक्ता ने भजन की प्रस्तुति के साथ बुधवार को राणी सती दादी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित राणी सती दादी मंदिर में आयोजित उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शाम सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में दादी का भव्य शृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की गई।
इस दौरान छम-छम लाडो तेरी पायल बोले.., तेरी झुंझुनू नगरी सपने में दिखती है, ऐसी किस्मत दादी किस्मत से मिलती है और तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है... जैसे भजनों की प्रस्तुति हुई। भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। गुरसमल ने मंगलाचार प्रस्तुत किया। लाडो नारायणी के स्वरूप में कन्या पूजन कर केक काटा गया। पंडित हरेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ थाली पूजन, भोग और महाआरती संपन्न कराई। अंत में भक्तों ने दादी रसोई में महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भारत जालान, पवन केसान, नारायण खेमका, संजय सिंघानिया, मनीष रूंगटा, अमित सिंघानिया, प्रदीप केडिया, अभिषेक गोयल, चंदन मोदी, संदीप केडिया, अतुल खेतान, संदीप कटारूका आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।