फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक जनवरी को बालिग हो रहे युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम, निर्देश जारी

Sat, 21 Oct 2023 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के संबंध में 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 4,5, 25 , 26 नवंबर और 3, 4 दिसंबर को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर आपत्तियां प्राप्त करेंगे। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन
voter list - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक अधिकारी मतदाता सूची तैयार करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एक जनवरी 2024 को 18 साल के हो रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की।

विज्ञापन


उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के संबंध में 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 4,5, 25 , 26 नवंबर और 3, 4 दिसंबर को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर आपत्तियां प्राप्त करेंगे। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि 4, 5, 25, 26 नवंबर और 2 एवं 3 दिसंबर 2023 तक अभियान की विशेष तिथियां होंगी। 9 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में उन्होंने कहा कि बीएलओ हर बूथ पर मौजूद मतदाता सूची लेकर मौजूद रहेंगे। दावे और आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए उनके पास सभी फार्म रहेंगे। यह लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

 
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम शामिल करने, संशोधन सहित अन्य सुधारों के लिए कौन-कौन से फार्म भरवाए जाएंगे। इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। पात्र मतदाता अपने आवेदन फार्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुमार सौरव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें