फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महराजगंज में नायब तहसीलदार का सरकारी आवास में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हृदयाघात या आकास्मिक कारण से मृत्यु हुई है। जिस पर परिजजों ने भी सहमति जताई है। सुरक्षा की दृष्टि से मौत की जानकारी करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

 
विज्ञापन
बाएं, रोते बिलखते परिजन व मृतक नायब तहसीलदार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में फरेंदा तहसील के अर्न्तगत धानी सर्किल क्षेत्र के नायब तहसीलदार शत्रुघ्न राय (59) का शव उनके सरकारी आवास में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर मौत के कारण की जांच पड़ताल में जुटी रही।

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के ग्राम धसका कौड़ीराम निवासी शत्रुघ्न राय राय जुलाई 2022 से फरेंदा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर थे। वह धानी सर्किल क्षेत्र का कार्य देख रहे थे। करीब एक वर्ष बाद सेवानिवृत होने वाले थे। शुक्रवार की करीब नौ बजे जब उनके सरकारी आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने काफी देर आवाज लगाने के बाद सूचना तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी को दिया।
 

विज्ञापन

कुर्सी पर पड़ा था शव

तहसीलदार व कर्मचारियों की मौजूदगी दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। नायब तहसीलदार का शव कुर्सी पर पड़ा था। तहसीलदार ने घटना की सूचना जिले के अधिकारियों को देते हुए मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पैतृक गांव में उनके परिजनों को दिया गया।

इसे भी पढ़ें: स्पेशल ऑडिट से पहले ही महाराजगंज के बिजली दफ्तरों में लगी आग, कहीं जांच की आंच से तो नहीं लगी...

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिए। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिजन उनका शव एंबुलेंस से लेकर अपने साथ पैतृक गांव कौड़ीराम के लिए रवाना हो गए।

एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हृदयाघात या आकास्मिक कारण से मृत्यु हुई है। जिस पर परिजजों ने भी सहमति जताई है। सुरक्षा की दृष्टि से मौत की जानकारी करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें