फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफीसा गिरोह: आखिर कौन रोक रहा आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस खामोश

Tue, 21 Feb 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मई 2022 में कैंपियरगंज के निवासी व पीड़ित खालिद ने एडीजी से शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने सीओ बांसगांव व सीओ कैंट से जांच कराई। पता चला कि गिरोह के सदस्य फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करा रहे हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर पीड़ितों से रुपये ऐंठने वाली महिलाओं के गिरोह पर कार्रवाई से पुलिस ने तौबा कर लिया है। सात अगस्त 2022 को केस दर्ज होने के सात महीने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को न तो दबोच सकी है और न ही इसमें कोई ऐसी कार्रवाई की गई, जिससे गिरोह में शामिल आरोपियों में डर हो।

विज्ञापन


उधर, परेशान पीड़ित अफसरों के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। अब ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को रोक रहा है। पुलिस का यह रवैया तब है, जब एडीजी से लेकर आईजी तक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं और हाईकोर्ट ने भी अग्रिम जमानत नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक, मई 2022 में कैंपियरगंज के निवासी व पीड़ित खालिद ने एडीजी से शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने सीओ बांसगांव व सीओ कैंट से जांच कराई। पता चला कि गिरोह के सदस्य फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सात अगस्त को कैंट पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि, पुलिस अफसर भी मानते हैं कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से कोर्ट के जरिये दुष्कर्म के केस दर्ज कराने के मामले कम हुए हैं।

 

विज्ञापन

आरोपियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, पुलिस ने दे दी

आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। हाईकोर्ट ने तो आरोपियों को राहत नहीं दी, लेकिन पुलिस जरूर मेहरबानी दिखा रही है। आज तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पीड़ित ने दर्ज कराया था केस
कैंपियरगंज के खालिद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि गिरोह में शामिल महिलाएं फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर लोगों से वसूली करती हैं। उनकी शिकायत पर पहले दो सीओ ने जांच की थी, जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर गिरोह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि गिरोह के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मामले में पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें