आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। हाईकोर्ट ने तो आरोपियों को राहत नहीं दी, लेकिन पुलिस जरूर मेहरबानी दिखा रही है। आज तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पीड़ित ने दर्ज कराया था केस
कैंपियरगंज के खालिद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि गिरोह में शामिल महिलाएं फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर लोगों से वसूली करती हैं। उनकी शिकायत पर पहले दो सीओ ने जांच की थी, जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर गिरोह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि गिरोह के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मामले में पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।