फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो किशोरों की मौत की गुत्थी उलझी

Tue, 29 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर पंचायत चौरी चौरा के वार्ड संख्या 14 अटल नगर के टोला भरटोलिया में दो किशोर दोस्तों की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरा में कक्षा सात के छात्र 14 वर्षीय शिवा राजभर का शव 25 सितंबर की सुबह सरकारी नलकूप की ऑपरेटर कॉलोनी के एक कमरे से मिला था। इससे एक दिन पहले 24 सितंबर की सुबह उसके दोस्त 17 वर्षीय श्याम राजभर का शव चौरी गांव के सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि 23 सितंबर को शिवा और श्याम सरकारी नलकूप परिसर में एक साथ पहुंचे थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों ऑपरेटर की चहारदीवारी फांदकर परिसर में जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद श्याम अकेले वहां से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शिवा का शव उसी परिसर के एक कमरे से मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर पुलिस श्याम पर हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि दोनों किशोरों के परिवार पुलिस की इस आशंका से सहमत नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों दोस्त थे और शिवा की हत्या में श्याम का हाथ नहीं हो सकता। परिवार के लोग किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका की भी आशंका जता रहे हैं।
-
मां बोली- रात में घर पर सोया था श्याम
श्याम की मां संगीता ने बताया कि 23 सितंबर की रात खाना खाने के बाद श्याम उनके पास ही सोया था। 24 सितंबर की सुबह उसने स्नान किया और खाना भी खाया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने श्याम से कहा कि उसके पिता रविंद्र उससे रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद श्याम रेलवे लाइन की तरफ चला गया। बाद में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

वहीं, शिवा की मां मीना देवी पत्नी कमलेश का कहना है कि उनका बेटा शिवा और श्याम साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि श्याम शिवा की हत्या नहीं कर सकता। सोमवार को दोनों परिवारों की ओर से तिरातरी और कर्मकांड भी कराया गया।

तीन दिन पहले तक के फुटेज में नहीं दिखे दोनों
पुलिस अब मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए सरकारी नलकूप परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का करीब एक सप्ताह का फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान 23 सितंबर से तीन दिन पहले तक के फुटेज की भी पड़ताल की गई। इस अवधि में ऑपरेटर रूम के आसपास लगे कैमरों में दोनों किशोरों की मौजूदगी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को ही दोनों पहली बार कैमरे में सरकारी नलकूप परिसर की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद श्याम को अकेले बाहर निकलते देखा गया। शिवा की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि और अगले दिन श्याम का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के कारण घटनाक्रम की कड़ियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।

हत्या या आत्महत्या, पुलिस के लिए भी पहेली
दोनों किशोरों की मौत के बीच संबंध क्या है और सरकारी नलकूप परिसर में उस दौरान वास्तव में क्या हुआ, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में श्याम पर हत्या की आशंका है।
- कुंदन सिंह, सीओ चौरी चौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें