फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: म्यांमार के राजदूत ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की विशेष पूजा, भंते एबी को मिली धार्मिक उपाधि

Sun, 27 Jun 2021 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में परंपरागत ढंग से बोधिवृक्ष पर जल चढ़ाया गया।
विज्ञापन
कुशीनगर में म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को उपाधि प्रदान करने आए म्यामांर के राजदूत ऊ मोचो आंग ने रविवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया। इस दौरान चीवर चढ़ाया। इसके बाद म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में परंपरागत ढंग से बोधिवृक्ष पर जल चढ़ाया गया। इस मौके पर बौद्ध भंते व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


म्यांमार बुद्ध विहार के सभागार में कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेशवर को अभिध्वजा महारथा गुरू की उपाधि दी गई। म्यांमार के राजदूत ऊं मोचो आंग ने आयोजित समारोह में यह उपाधि दिया। इस दौरान कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि म्यामांर के राजदूत ऊ मोचो आंग पत्नी निलार आंग के साथ शनिवार की शाम सात बजे सड़क मार्ग से कुशीनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को म्यांमार की सरकार ने अपने सर्वोच्च धार्मिक उपाधि अभिध्वजा महारथा गुरू देने की घोषणा की थी। पहले यह उपाधि म्यांमार में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाना था। लेकिन कोरोना संकट के चलते अब यह कार्यक्रम आज कुशीनगर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें