फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गोरखपुर-ग्रीन गोरखपुर अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा गोरखपुर-ग्रीन गोरखपुर अभियान की शुरूआत
विज्ञापन

गोरखपुर। रोटरी क्लब के प्लेटिनम जुबिली सत्र के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को मेरा गोरखपुर-ग्रीन गोरखपुर वृहद जनजागरण वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर गोलघर में रोटरी ग्रीन स्टाल का उद्घाटन मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व मेयर पवन बथवाल सत्या पांडेय ने स्टाल से पौधे प्राप्त कर किया। सभी ने स्टाल के पास बने सेल्फी प्वाइंट पर पौधों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया।
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए नागरिकों को जागरूक होना पड़ेगा। नगर विधायक ने अपने और रोटरी क्लब के पुराने संबंध का जिक्र किया। अध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नगर और नागरिकों को नया आयाम देने में सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

अंजू चौधरी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए आप अपनी सुरक्षा स्वयं करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करें, गोरखपुर को ग्रीन गोरखपुर बनाने के लिए आगे बढ़ें। पूर्व मेयर पवन बथवाल ने अभियान को सराहा और प्रशंसा करते हुए कहा कि फलदार वृक्षों को संजोने में आगे आयें। सत्या पांडेय ने कहा कि आज जरूरत है मानव और पर्यावरण के संबंध को सुधारने और संतुलित करने की। क्लब के अध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी ने अतिथियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि क्लब की तरफ से पूरे महीने 12 हजार पौधे अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। बताया कि इच्छुक लोग रोटरी ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 9555338497 पर कॉल कर पौधे की बुकिंग कर सकते हैं। इस दौरान पौधरोपण मुहिम के चेयरमैन मांधता सिंह, मनीष जायसवाल, पुष्पदंत जैन, मंकेश्वर नाथ पांडेय, प्रवीण अग्रवाल, प्रवीर आर्य, धीरज मोहनदास, संचित श्रीवास्तव, नीरज अस्थाना, शुभेंदु श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दिनेश सिंह डॉ. शरद श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें