फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में अश्लील हरकत करने का आरोपित पुलिस इंस्पेक्टर बर्खास्त, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार को 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था
विज्ञापन

- डीआईजी ने इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर शासन को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/गोरखपुर। फरियाद लेकर आई महिला के सामने ही अभद्रता और अश्लील हरकत करने के आरोपित भटनी के इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह को देवरिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भटनी थाने में मंगलवार को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। डीआईजी ने एसपी देवरिया की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर को बर्खास्त भी कर दिया है। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी पर डीआइजी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर का अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना 21 जून की बताई जा रही है। इलाके की एक महिला फरियाद लेकर थाने में गई थी। आरोप है कि अपने आफिस में उसकी फरियाद सुनने के दौरान इंस्पेक्टर ने अभद्रता और अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीआईजी राजेश डी मोदक के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। डीआईजी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर फरार हो गया था। फरार होने की रिपोर्ट मंगलवार की देर रात एसपी देवरिया ने डीआईजी को भेजी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर डीआइजी ने बुधवार को उसे बर्खास्त दिया। बुधवार को ही देवरिया पुलिस ने आरोपित इंस्पेक्टर को बस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के विरुद्ध हुई कार्रवाई की रिपोर्ट डीआइजी ने शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने जो किया वह बेहद शर्मनाक है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
राजेश मोदक, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें