फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पढ़ाई के लिए बचाकर रखी थी रकम, अब दानकर चर्चा में छाई हुई है ये मुस्लिम छात्रा

Mon, 30 Mar 2020 10:25 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
एडीएम को रुपये दान करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पूरे देश की जनता एक जुट होकर एक दूसरे की मदद करने में जुट गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के खलीलाबाद में एक मुस्लिम छात्रा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। लोग इस छात्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खलीलाबाद शहर की रहने वाली बीए की छात्रा अज्जू खान  कोरोना से बचाव को आगे आई। अपनी पढ़ाई के लिए जुटा कर रखी दस हजार रुपये कोरोना से बचाव के लिए देने कलेक्ट्रेट पहुंच गई। छात्रा ने एडीएम को रकम सौंपी।

एडीएम संजय पांडेय ने संबंधित कर्मचारियों को छात्रा की ओर से कोरोना बचाव के लिए दी गई, दस हजार की रकम को आपदा राहत कोष में जमा करने का निर्देश दिया। एडीएम ने छात्रा की सोच की प्रशंसा की।  
विज्ञापन


वैसे तो छात्रा चर्चा में आने से बचने की बात की लेकिन इतना जरूर कहा कि रोज कमाने और रोज खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के सामने संकट है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की मदद में सभी सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिए। पढ़ाई के लिए जुटाई रकम उसने प्रशासन को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें