फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बनेगा प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, शहर को मिलेगी नई पहचान

Fri, 20 Nov 2020 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बनने के बाद कुछ ऐसा होगा प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के भीतर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जल्द ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ सकती है। यहां प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बौद्ध संग्रहालय और चिड़ियाघर के बीच जैमिनी अपार्टमेंट के पास तीन एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इस परियोजना के क्रियान्वित होने से बच्चों को अपनी प्राकृतिक संपदा एवं इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए वीसी अनुज सिंह और संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।

कमिश्नर ने उप निदेशक संस्कृति विभाग को निर्देश दिया कि आर्किटेक्ट और राजस्व कर्मियों की मदद से जमीन की पैमाइश कराएं ताकि इसमें आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। कमिश्नर ने कहा कि चिड़ियाघर एवं बौद्ध संग्रहालय के निकट प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना निश्चित तौर से गोरखपुर की नई पहचान बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें