फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में फंसी युवती की मदद के लिए सांसद रवि किशन ने बढ़ाया हाथ, परिजनों से नाराज होकर निकली थी लड़की

Fri, 20 Nov 2020 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फंसी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की युवती की मदद भाजपा सांसद रवि किशन करेंगे। इस सिलसिले में सांसद ने युवती के परिजनों से बात भी की है। जल्द ही युवती के ग्वालियर से गोरखपुर आने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन


शाहपुर डेयरी कॉलोनी की युवती पिछले डेढ़ महीने से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल स्थित सेंटर में रह रही है। सांसद के मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने बताया कि परिजनों से विवाद के बाद युवती घर से चली गई थी। वह भटकते हुए ग्वालियर रेलवे स्टेशन जा पहुंची। इसी बीच चाइल्ड लाइन के काउंसलर ने युवती का नाम व पता पूछा। जब लगा कि युवती भटककर आई है तो उसने युवती को जयारोग्य अस्पताल स्थित सेंटर पहुंचा दिया।

काउंसलर ने ही पांच अक्तूबर को फोन करके युवती के घर वालों को जानकारी दी, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से परिजन युवती को ग्वालियर से नहीं ला सके। भाजपा कार्यकर्ता ने मामले की जानकारी सांसद को दी तो उन्होंने युवती के परिजनों से बात की और कहा कि जल्द ही युवती को सकुशल गोरखपुर लाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें