फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी के अभिलेखागार में मुंशी ने फाड़ा दस्तावेज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी के अभिलेखागार में मुंशी ने फाड़ा दस्तावेज, गिरफ्तार
विज्ञापन

-साक्ष्य छिपाने के लिए जिल्द से पन्ने फाड़ने का आरोप, राजस्वकर्मियों ने मौके पर पकड़ा
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर स्थित अभिलेखागार में मंगलवार दोपहर अपराह्न करीब तीन बजे एक मुंशी को जिल्द से पन्ना फाड़ते हुए पकड़ा लिया गया। उसने फाड़े गए पन्ने को अपनी जेब में रखा था, जिससे राजस्वकर्मियों ने छीन लिया। इस दौरान अभिलेखागार प्रभारी, कर्मचारियों से उसकी कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। अभिलेखागार प्रभारी की तहरीर पर मंगलवार शाम कैंट थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अभिलेखागार प्रभारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौरीचौरा के तप्पा केवटली, ग्राम शिवपुर के निवासी मुंशी केदारनाथ ओझा मुआयना करने आया था। इस दौरान उसने ने जिल्द से खतौनी का पन्ना फाड़ा, जिसे देख लिया गया। मौके पर ही फाड़े गए दस्तावेज को बरामद कर लिया गया। राजस्वकर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और उसे सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी अभिलेखों को फाड़ने एवं सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। अभिलेखागार कर्मियों के अनुसार साजिश के साथ कुछ लोग मूल अभिलेखों से साक्ष्य मिटाने के लिए अभिलेखागार से जिल्द फाड़ देते हैं, ताकि जरूरत पर खतौनी की नकल न मिल सके। एसओ कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
कोट
अभिलेखागार में जिल्द के पन्ने फाड़ने के मामले में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गजेंद्र कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें