फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलभराव की शिकायतों के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चक्रवात अर्णब से होने वाली बारिश की संभावना के मद्देनजर नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जलभराव और जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों पर संबंधित टीमों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जलभराव या जलनिकासी में अवरोध की शिकायत दर्ज कराने के लिए चार संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक 0551-2342621, 8810709390, 9236478095 और टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क कर सकते हैं। नगर आयुक्त अजय जैन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान कहीं जलभराव होने या पानी की निकासी बाधित होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। इससे संबंधित टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें