गोरखपुर। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने नरसिंहपुर और हार्बर्ट बंधा के पास दो जर्जर भवनों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार, दोनों भवन काफी जर्जर स्थिति में थे और सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें गिराने की कार्रवाई की गई।
ध्वस्तीकरण के दौरान निकले मलबे को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी, सफाई निरीक्षक, पुलिस बल और प्रवर्तन दल की टीम मौके पर मौजूद रही। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भवन गिराने से पहले और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों से आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को खतरा हो सकता है। ऐसे भवनों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।