फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पांच सालों के विकास कार्यों पर बुकलेट प्रकाशित करेगा नगर निगम, इन जगहों का होगा उल्लेख

Tue, 21 Dec 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भी किया जाएगा उल्लेख, सैलानियों के लिए गाइड का काम करेगी निगम की बुकलेट।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद शहर में हुए विकास कार्यों को नगर निगम बुकलेट में दर्ज करेगा। प्रकाशित होने वाली बुकलेट में जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों और उनके इतिहास को भी दर्ज किया जाएगा। सैलानियों के लिए बुकलेट गाइड का काम करेगी।

विज्ञापन


मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को बुकलेट के संबंध में जानकारी दी। मेयर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिले का चौमुखी विकास हुआ है। रोजी-रोटी से लेकर बीमारों के इलाज तक का इंतजाम किया गया है। मनोरंजन के नये ठिकाने बने हैं तो सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पूर्वांचल का सबसे बड़ा प्रेक्षागृह बना है। रामगढ़ताल बिहार, नेपाल के साथ ही पूर्वांचल के लोगों के लिए पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभरा है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पुस्तक में रामगढ़ताल, नगर निगम के नए भवन, बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, दिग्विजयनाथ पार्क, खाद कारखाना, एम्स, एनेक्सी भवन, चिड़ियाघर, लाल डिग्गी पार्क आदि के बारे में जानकारी होगी। बुकलेट में गोरखपुर की पहचान गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, गीता वाटिका, रेलवे स्टेशन, राप्तीघाट आदि के बारे में भी जानकारी होगी। बुकलेट में आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि बुद्ध सर्किट में आने वाले सैलानियों को पूरी जानकारी मिल सके। मेयर ने बताया कि कोशिश है कि नये साल की शुरुआत में बुकलेट का विमोचन हो जाए। इस दौरान उपनगर आयुक्त संजय कुमार शुक्ला, उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, अजय राय, चंद्रशेखर सिंह, देवेन्द्र गौड़ पिंटू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें