फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम लगाएगा पांच दिवसीय सेवा सेतु शिविर, उद्घाटन आज

Mon, 05 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम पांच दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगाएगा। यह शिविर सोमवार से नौ अक्तूबर तक रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित होगा। जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन


शिविर में नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे। पात्रता का सत्यापन भी मौके पर ही किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। नगर निगम से संबंधित गृहकर की समस्याओं का समाधान होगा। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ दिलाने के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन की सुविधा भी मिलेगी। राशन कार्ड तथा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। बैंकिंग सेवाओं के तहत केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से संबंधित जानकारी मिलेगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें