फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार पहुंची नगर निगम की टीम, चला सफाई अभियान

Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त डॉ मणि भूषण तिवारी सुबह 7 बजे ही कॉलोनी में पहुंचे और सफाई कर्मियों से पूरे मोहल्ले की सफाई कराई। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को हिदायत दी कि कॉलोनी के प्रत्येक घर से रोजाना कूड़ा नहीं एकत्र हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार की सुबह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार पहुंची और कॉलोनी की सफाई की। निगम के अधिकारियों ने कॉलोनी के लोगों से संवाद कर आश्वस्त किया कि कॉलोनी में नियमित सफाई होगी। किसी को भी कोई दिक्कत हो तो वे सीधे फोन कर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन


कॉलोनी में ध्वस्त हो चुकी सफाई व्यवस्था की समस्या को अमर उजाला ने तीन नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। नाला निर्माण होने की वजह से मोहल्ले की नालियां चोक हो गईं थीं।  सफाई के अभाव में इन नालियों और आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़िया उग आईं थीं। कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी कॉलोनी में नियमित नहीं पहुंच रही थी तो वहीं फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप भी लोगों को डरा रहा था।

इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने कई बार नगर निगम में शिकायत भी की थी मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मगर, खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त डॉ मणि भूषण तिवारी सुबह 7 बजे ही कॉलोनी में पहुंचे और सफाई कर्मियों से पूरे मोहल्ले की सफाई कराई। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को हिदायत दी कि कॉलोनी के प्रत्येक घर से रोजाना कूड़ा नहीं एकत्र हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने नाले का निर्माण करा रहे ठेकेदार को भी निर्माण सामग्री सड़क से किनारे एक जगह रखने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि निर्माण सामग्री सड़क पर नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से संवाद कर अपना और सफाई निरीक्षक का नंबर भी साझा किया। आश्वस्त किया कि कॉलोनी में नियमित सफाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें