फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर कार्रवाई: खरैया पोखरा पर था अतिक्रमण- चला बुलडोजर, 15 कब्जे थे अवैध; तालाब की जमीन पर था कब्जा

Wed, 18 Dec 2024 12:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बशारतपुर के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बांधा अवैध निर्माण पर बुधवार को बुलडोजर चला। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा। पिछले कुछ माह पूर्व नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त पैमाइश में 01.55 एकड़ क्षेत्रफल में जिन 15 लोगों का अवैध कब्जा मिला था
विज्ञापन
अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बशारतपुर के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बांधा बने अवैध निर्माण पर बुधवार को बुलडोजर चला। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा। कुछ माह पूर्व नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त पैमाइश में 01.55 एकड़ क्षेत्रफल में जिन 15 लोगों का अवैध कब्जा मिला था, नगर निगम ने सभी को नोटिस भी जारी किया था।

विज्ञापन



6 लोगों ने पक्का निर्माण करा रखा है। जबकि, कुछ ने खाली प्लाट पर चहारदीवारी चलाकर कब्जा किया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि लोगों का कहना है कि उनको कोई नोटिस नहीं मिली। कारवाई के दौरान महिलाएं और बुजुर्ग बुलडोजर के आगे आने लगे जिनको पुलिस ने हटाया। अपने आशियाने टूटते देख वहां पर चीख पुकार मच गई।

पैमाइश के दौरान स्पष्ट हुआ था कि  अभिलेखों में तालाब का मूल रकबा 3.41 एकड़ है, जबकि मौके पर करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर कब्जा है। सोमवार को प्रवर्तन दल ने बकायदा लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा कर अतिक्रमणकारियों को मंगलवार की सुबह तक अतिक्रमण हटा लेने का वक्त दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें