फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे का खतरा बना जर्जर गेट नगर निगम ने तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट चौराहे से मुक्तेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर जर्जर हो चुके मुख्य गेट को नगर निगम ने रविवार को तुड़वा दिया। गेट में कई जगह दरारें आ गई थीं और लोहे के एंगल में जंग लगने से उसके कमजोर होकर गिरने की आशंका थी, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार को खतरे को देखते हुए नगर निगम ने इसे हटाने की कार्रवाई की है। बता दें कि बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इसी रास्ते से स्थानीय नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर गेट लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था। गेट की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता थी। लोगों के मुताबिक, इसकी स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन मरम्मत या हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
इसको लेकर रविवार को नगर निगम ने संभावित हादसे का खतरा टालने के लिए गेट को तुड़वा दिया। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत मिली है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि हमने स्वयं मौके का निरीक्षण कर तत्काल अपनी मौजूदगी में जर्जर गेट को तोड़वाया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा पुख्ता हो सकेगी, बाद में इस गेट को भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें