फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अभी से स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुटा नगर निगम, राष्ट्रीय रैंक सुधारने के लिए बनाई कार्ययोजना

Wed, 24 Nov 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर राष्ट्रीय रैंकिंग में 29 पायदान नीचे लुढ़ककर 82 से 111 पर पहुंच गया। जिसके बाद नगर निगम ने कूड़ा पृथकीकरण से लेकर निस्तारण तक की कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के राष्ट्रीय रैंकिंग में 29 पायदान नीचे लुढ़ककर 111वें पायदान पर पहुंच जाने के बाद अगले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम अभी से जुट गया है। रैंक को सुधारने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मंगलवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारी के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सर्वेक्षण के लिए निर्धारित प्रत्येक बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कूड़ा के बेहतर निस्तारण पर जोर देते हुए अलग-अलग कूड़े को इकट्ठा करने से लेकर निस्तारण एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार कर लागू कराने का निर्देश दिया।

दरअसल सर्वेक्षण में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण आदि करने पर अच्छे मार्क्स मिलते हैं, जो रैंकिंग सुधारने में काफी सहायक होते हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, सहायक नगर आयुक्त मणि भूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह समेत सभी सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें