फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने अपने ही बनवाए पब्लिक टॉयलेट को कर दिया जमींदोज, जानिए किस वजह से उठाया ये कदम

Fri, 05 Feb 2021 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
ध्वस्त किया गया मॉडर्न पब्लिक टॉयलेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
यातायात में बाधा बन रहे गोरखपुर शहर के इंदिरा बाल विहार के पास बने मॉडर्न पब्लिक टॉयलेट को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। हालांकि नगर निगम की ओर से इस पब्लिक टॉयलेट के बिल्कुल करीब ही एक नया अत्याधुनिक टॉयलेट बनवा दिया गया है।
विज्ञापन


इंदिरा बाल विहार के पास पुलिस चौकी के ठीक पीछे नगर निगम की ओर से सड़क के ठीक किनारे एक आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसकी वजह से यहां अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती थी। साथ ही दूसरी वजह यह भी थी कि इस सार्वजनिक शौचालय के लिए सेप्टिक टैंक नहीं बनाया गया था। इसे पास के ही सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। काफी पुरानी सीवर लाइन होने की वजह से अक्सर यह चोक हो जाता था और सड़क पर गंदगी फैल जाती थी।

शहर के प्रमुख बाजार गोलघर में स्थित इस सार्वजनिक शौचालय की वजह से फैल रही गंदगी और यातायात में बाधक होने को देखते हुए नगर निगम प्रशासन में इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया। शुक्रवार की सुबह नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम ने इस पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि यातायात में बाधा और सीवर लाइन चोक होने की वजह से गंदगी को देखते हुए इसे ध्वस्त कराया गया है। हालांकि पास में ही एक 20 सीट का अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पहले ही करा दिया गया था। लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें