फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम कंट्रोल रूम में 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मी, ड्यूटी रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली के लिए नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। तीन और चार मार्च को नगर निगम के नवीन भवन स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य होली के अवसर पर कार्यालय परिसर की सुरक्षा, परिसरों में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि कर्मचारी और आगंतुक सुरक्षित माहौल में अपने कार्य संपन्न कर सकें।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के मुताबिक, विभिन्न शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहनवाज (जोन-पांच) और मो. कादिर खान ड्यूटी पर रहेंगे। अपराह्न दो बजे से रात्रि 10 बजे तक असगर अली और आसिफ अहमद खान जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक अनवर हुसैन (जोन-तीन) और शहबाज अहमद कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुरानी बिल्डिंग, नवीन भवन कार्यालय एवं मुख्य गेट पर चौकीदारी कार्य के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर बना है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नवीन भवन स्थित कंट्रोल रूम में भाष्कर, लिपिक, से समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य संपादित करें। ताकि होली के दौरान सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सेवाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें