फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनेकता में एकता का संदेश देता है होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला जायसवाल विकास समिति ने मनाया होली उत्सव
विज्ञापन


गोरखपुर। महिला जायसवाल विकास समिति का होली उत्सव घंटाघर स्थित चौधरी निवास में धूमधाम से मनाया गया। घर की आंगन में रंग बिरंगे परिधानों में समिति की महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाए और फूलों की होली खेली। महिला समिति की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा कि होली बसंत ऋतु के आगमन के साथ जीवन में रंगों व खुशियों के प्रसार का उत्सव है। पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें हम सभी रंग में रंग जाते हैं। यह अनेकता में एकता का संदेश देने वाला पर्व है।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने चौधरी निवास में सभी जायसवाल महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि होली पारंपरिक पर्व है, इसे शालीनता के साथ मनाना चाहिए। हम सभी मिलकर संपूर्ण महिला समाज की उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, सरकार की तमाम महिलाओं की हितकारी योजनाओं को जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली उत्सव में दिशा चौधरी, रीना जायसवाल, सीता जायसवाल, निशा जायसवाल, डॉ. अनीता वैश्य, प्रीति जायसवाल, अनीता जितेंद्र जायसवाल, अंजना जायसवाल, बीना चौधरी, संध्या राजेश जायसवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें