फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर आयुक्त बोले: सुबह 8:30 बजे तक नहीं हुई सफाई तो नपेंगे जिम्मेदार, जताई नाराजगी

Thu, 30 Nov 2023 03:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि गोरखपुर शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। हर हाल में सुबह साढ़े आठ बजे तक सफाई हो जानी चाहिए। अगर इसमें गड़बड़ी मिलती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार की सुबह शहर के विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुराना गोरखपुर वार्ड में जगह-जगह गंदगी और चोक नालियां देखकर नगर आयुक्त बिफर पड़े। जोनल सेनेटरी अधिकारी से सख्ती भरे लहजे में कहा कि अगर सुबह 8.30 तक वार्डों से कूड़ा नहीं हटाया गया तो सफाई निरीक्षक और कर्मचारियों के साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने उनसे जलभराव वाले वार्डों और मोहल्लों की सूची भी मांगी। कहा, क्षेत्र की सभी नालियों की दुबारा सफाई होनी चाहिए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी के साधन विकसित करने और संपवेल बनाने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा सेनेटरी अधिकारी को निर्देश दिया कि इस तरह की व्यवस्था को सुनिश्चत करें कि कूड़ा उठाने वाली एक गाड़ी से रोजाना कम से कम 500 घरों का कूड़ा उठाए। नगर आयुक्त ने इसको लेकर सही कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी वार्डों के छोटे, बड़े और मझले नालों की हर हाल में सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि गोरखपुर शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। हर हाल में सुबह साढ़े आठ बजे तक सफाई हो जानी चाहिए। अगर इसमें गड़बड़ी मिलती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें