फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिना पहचान बताए इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए नगर आयुक्त, लिया फीडबैक

Thu, 10 Feb 2022 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर नगर आयुक्त ने किराया देकर की यात्रा, गोलघर काली मंदिर से एचएन सिंह चौराहा तक किया बस में सफर।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बिना अपनी पहचान बताए इलेक्ट्रिक बस में यात्रा की। उन्होंने 11 रुपये का टिकट कटाया और गोलघर काली मंदिर से लेकर एचएन सिंह चौराहा तक सफर कर लोगों से इलेक्ट्रिक बस का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


महानगर में कुछ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। यह सेवा ठीक से काम कर रही है या नहीं, इसका फीडबैक जानने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बिना अपनी पहचान बताए अपने स्टेनो बृजेश तिवारी के साथ गोलघर काली मंदिर से एचएन सिंह चौराहा, मेडिकल कॉलेज रोड तक  सफर किया।

यात्रा पूरी करने के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि रास्ते में उन्होंने लोगों के अलावा बस के कंडक्टर से भी बात की। बस पूरी भरी हुई थी और लोग इस सुविधा के मिलने से काफी खुश थे। लोगों ने अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट वाले रोड पर दो बसें चलाई जाएंगी। बस में टिकट काटने की मशीन भी देखी गई, जो सुचारु रूप से कार्य कर रही थी। बस में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।

नगर आयुक्त ने बताया कि कानपुर की घटना को देखते हुए प्रवर्तन दल से भी आकस्मिक निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि इसकी निगरानी कराई जा सके कि कोई ड्राइवर शराब पीकर तो बस नहीं चला रहा है। प्रत्येक जोनल अधिकारी भी इलेक्ट्रिक बस से समय-समय पर यात्रा कर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें