फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अवैध स्टैंड संचालित कर वसूली करने का आरोपी मुकुंद गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश

Sat, 15 Oct 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

18 सितंबर को एडीजी जोन अखिल कुमार के कार्यालय में पहुंचे प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रार्थनापत्र देते हुए आडियो रिकार्डिंग सुनाया। संजय ने एडीजी को बताया था कि अवैध स्टैंड के नाम पर मुकुंद सिंह और उसके साथी बस मालिकों से जबरियां वसूली करते हैं।
 
विज्ञापन
आरोपी मुकुंद सिंह । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रावास के पास अवैध स्टैंड संचालित कर वसूली करने के आरोपी मुकुंद सिंह को कैंट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कैंट थाने में रंगदारी वसूलने, अवैध स्टैंड संचालित करने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। मुकुंद सिंह जैतपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का भी आरोपी है। इस मामले में चार आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेजवा चुकी है। मुकुंद सिंह कैंट इलाके के मोहद्दीपुर का निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय छात्रावास के पास अवैध स्टैंड बनाकर जबरियां वसूली करने की शिकायत लंबे समय से अधिकारियों को मिल रही थी। इसको लेकर दो गुट में विवाद भी चलता है।
विज्ञापन


18 सितंबर को एडीजी जोन अखिल कुमार के कार्यालय में पहुंचे प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रार्थनापत्र देते हुए आडियो रिकार्डिंग सुनाया। संजय ने एडीजी को बताया था कि अवैध स्टैंड के नाम पर मुकुंद सिंह और उसके साथी बस मालिकों से जबरियां वसूली करते हैं।

पार्किंग की आड़ में अवैध स्टैंड चल रहा है। एडीजी के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने संजय व दो अन्य लोगों के प्रार्थनापत्र पर मुकुंद, उसके साथी प्रदीप सिंह, शिव मिश्रा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुर्की की तैयारी कर रही थी पुलिस
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुकुंद सिंह फरार था। जबरियां वसूली और रंगदारी मांगने के मुकदमे में न्यायालय से उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने कुर्की कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें