फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने सांसद से ली चुटकी: बोले-स्वदेशी की बात करने वाले रविकिशन पहनते हैं विदेशी घड़ी, स्वदेशी ही अपनाना होगा

Sat, 11 Oct 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के आवंटन कार्यक्रम के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल ने समां बांध दिया। उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाकर महफिल लूट ली। पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए ''बड़ा नीक लागे ला मोदी-योगी जी के जोड़िया'' सुनाया। 
विज्ञापन
खिलखिलाकर हंसते सीएम योगी बगल में बैठे सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी मेले के शुभारंभ के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रविकिशन की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सांसद बात तो स्वदेशी की करते हैं लेकिन घड़ी विदेशी पहनते हैं। सिर्फ स्वदेशी बोलने से नहीं होगा, इसे अपनाना भी पड़ेगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम में एक युवा उद्यमी ने अपने अनुभव साझा किए तो सीएम ने फिर सांसद की चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमी के डायलॉग रविकिशन से मजबूत थे। इससे पता चलता है कि वह जमीन पर कार्य कर रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने भी रविकिशन की चुटकी ली।

कहा कि आजकल इनका समय अच्छा चल रहा है। इनकी दुकान नाच रही है। इन्होंने चाय-पानी की व्यवस्था बहुत अच्छी की है लेकिन हम जैसे जनप्रतिनिधि को बुलाकर चाय नहीं पिलाते।

जईसन सोचले रहलीं ओईसन योगीजी मोर बाड़ें, मुख्यमंत्री बेजोड़ बाड़ें : रविकिशन
पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के आवंटन कार्यक्रम के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल ने समां बांध दिया। उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाकर महफिल लूट ली।

पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए 'बड़ा नीक लागे ला मोदी-योगी जी के जोड़िया' सुनाया। इसके बाद सीएम के लिए 'जईसन सोचले रहलीं ओईसन योगीजी मोर बाड़े, मुख्यमंत्री बेजोड़ बाड़ें' सुनाया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इतने कम दाम में घर का सपना पूरा होना बहुत बड़ी बात है। मजाकिया अंदाज में कहा कि कम दाम में फ्लैट के साथ ही उन्हें गाना सुनने को मिल रहा है। रविकिशन के इस अंदाज पर सीएम योगी भी मुस्कुराते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें