फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया

Tue, 10 Nov 2026 04:08 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गाेरखपुर

सार

रवि किशन ने देवरिया के बरपार स्थित प्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने घायल व्यक्ति को गाड़ी रोककर अस्पताल पहुंचवाया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन ने देवरिया जाते समय सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद कर संवेदनशीलता दिखाई। रास्ते में घायल को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे समुचित उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। उन्होंने घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी देने की व्यवस्था भी कराई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दरअसल, सांसद रवि किशन देवरिया के पूर्व सांसद और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।

विज्ञापन

बरपार स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सांसद रवि किशन ने श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रवि किशन ने देवरिया के बरपार स्थित श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें