फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जिला अस्पताल को अगले साल मिलेगी नई ओपीडी की सौगात, 22 करोड़ से बन रहा तीन मंजिला भवन

Tue, 10 Nov 2026 03:44 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

भूतल पर डॉक्टरों और मरीजों की सुविधा के लिए 14 ओपीडी कक्ष बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सात पर्चा काउंटर, सात दवा वितरण काउंटर और एक ड्रेसिंग रूम होगा। प्रथम तल पर आठ ओपीडी कक्षों के साथ प्रशासनिक ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। इसी तल पर चिकित्सा अधीक्षक और प्रबंधक के कार्यालय भी होंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अगले साल कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। अस्पताल के बगल में 22 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला नए ओपीडी भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसमें ओपीडी कक्षों के अलावा पर्चा और दवा काउंटर, ड्रेसिंग रूम, पार्किंग तथा प्रशासनिक कार्यालय की व्यवस्था होगी। भवन के बीच में बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें 150 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इससे मरीजों को ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहने और बैठने के लिए जगह तलाशने की परेशानी से राहत मिलेगी। भवन का निर्माण कार्य यूपीपीसीएल की ओर से कराया जा रहा है।

नए भवन में बेसमेंट, भूतल और दो अन्य तल बनाए जा रहे हैं। बेसमेंट में 1405 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पार्किंग की व्यवस्था होगी। भूतल का निर्माण 1310 वर्ग मीटर और प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण 1260-1260 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराया जा रहा है।

भूतल पर डॉक्टरों और मरीजों की सुविधा के लिए 14 ओपीडी कक्ष बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सात पर्चा काउंटर, सात दवा वितरण काउंटर और एक ड्रेसिंग रूम होगा। प्रथम तल पर आठ ओपीडी कक्षों के साथ प्रशासनिक ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। इसी तल पर चिकित्सा अधीक्षक और प्रबंधक के कार्यालय भी होंगे। इसके अलावा 100 सीट की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है।

द्वितीय तल पर आठ फैकल्टी रूम तैयार किए जाएंगे। भवन में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए 150 से अधिक लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल भी होगा। नए भवन के शुरू होने से जिला अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ मरीजों को जांच और इलाज से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।

 
विज्ञापन

नए भवन में मिलेंगी ये सुविधाएं

जिला अस्पताल गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
  • बेसमेंट: 1405 वर्ग मीटर में पार्किंग की व्यवस्था
  • भूतल : 14 ओपीडी कक्ष, सात पर्चा काउंटर, सात दवा वितरण काउंटर और ड्रेसिंग रूम।
  • प्रथम तल आठ ओपीडी कक्ष, प्रशासनिक ब्लॉक, चिकित्सा अधीक्षक और प्रबंधक का कार्यालय।
  • ऑडिटोरियम : 100 सीट की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और मीटिंग हॉल।
  • द्वितीय तल : आठ फैकल्टी रूम।
  • अन्य सुविधाएं : 150 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाला हॉल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें