फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'इन धमकियों से डरकर या गोली चला...', धमकी मिलने पर सांसद रवि किशन का पहली बार आया बयान; कही ये बात

Sat, 01 Nov 2025 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि राजनीति में राष्ट्र सर्वोपरि को छाती पर लगाकर आया हूं तो ऐसे कमजोर तो नहीं हूं कि इन धमकियों से डरकर या मारने या गोली चला भी देंगे तो हम रुक जाएंगे, मेरे जैसे अनगिनत रवि किशन हैं।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को धमकी मिली है। इस पर सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि "इस धमकी से साफ पता चलता है कि सनातन विरोधी ताकतें कितनी सक्रिय हो गई हैं। इसके पीछे ज़रूर कोई बड़ा हाथ होगा, हमने FIR दर्ज कराई है। मैं देख रहा हूं कि बिहार चुनाव प्रचार के बाद विपक्षी दल को अंदाजा हो गया है कि उनकी बहुत बुरी हार होने वाली है। 
विज्ञापन


इसी से बौखलाकर ऐसे धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर हम बिहार में उतरेंगे तो हमें मार दिया जाएगा। मैं अपनी जिंदगी में मस्त था, परिवार के साथ प्रसन्न था। कुछ सोचकर ही राजनीति में आया हूं। 

राजनीति में राष्ट्र सर्वोपरि को छाती पर लगाकर आया हूं तो ऐसे कमजोर तो नहीं हूं कि इन धमकियों से डरकर या मारने या गोली चला भी देंगे तो हम रुक जाएंगे, मेरे जैसे अनगिनत रवि किशन हैं, जो जाग चुके हैं इस देश में।
विज्ञापन

 

'ये आवाज देश के लिए उठी, सनातन के लिए उठी, विकास के लिए उठी'
2014 के बाद पूरी युवा पीढ़ी जाग चुकी है। जितने विरोधी हैं सभी को बता देना चाहता हूं कि एक रवि किशन को शांत करना चाह रहे हैं, ऐसा पॉसिबल नहीं है। ये आवाज देश के लिए उठी, सनातन के लिए उठी, विकास के लिए उठी। 

 

इसी से बौखलाकर ऐसे धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं कि अगर हम बिहार में उतरेंगे तो हमें मार दिया जाएगा... हमारी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती, हम प्रधानमंत्री मोदी की सेना हैं।

सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने का आरोपी अजय कुमार यादव खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बता रहा है। वह बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को कॉल कर धमकी दी है। शिवम की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

इस मामले को लेकर शिवम और पवन दूबे ने शुक्रवार को एसएसपी राजकरन नय्यर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय कुमार यादव ने कॉल पर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि धमकी दी कि रवि किशन एक जाति विशेष पर टिप्पणी करते हैं। इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। शिवम द्विवेदी का कहना है कि जब उन्होंने यह कहा कि सांसद ने कभी भी किसी जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है तो आरोपी, सांसद और उन्हें गालियां देने लगा।

आरोपी ने कहा कि उसे सांसद की हर गतिविधि की जानकारी है, जब वह चार दिन बाद बिहार आएंगे तो उन्हें जान से मार देगा। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने धर्म विशेष पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसने भोजपुरी कलाकार व छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने वाले बयान का समर्थन किया।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ताल थाने में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसको ट्रेस किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें